मित्रता दिवस
अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस या फ्रैंडशिप डे हर वर्ष अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। सर्वप्रथम मित्रता दिवस 1958 को आयोजित किया गया था।
अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस विचार पहली बार 20 जुलाई 1958 को डॉ रामन आर्टिमियो ब्रैको द्वारा प्रस्तावित किया गया था | दोस्तों की इस बैठक में से, वर्ल्ड मैत्री क्रूसेड का जन्म हुआ था। द वर्ल्ड मैत्री क्रूसेड एक ऐसी नींव है जो जाति, रंग या धर्म के बावजूद सभी मनुष्यों के बीच दोस्ती और फैलोशिप को बढ़ावा देती है।तब से, 30 जुलाई को हर साल पराग्वे में मैत्री दिवस के रूप में ईमानदारी से मनाया जाता है और इसे कई अन्य देशों द्वारा भी अपनाया गया है।आजकल वाट्सएप फेसबुक जैसे सोशलमिडिया के वजह से ये और प्रसिद्ध हो रहा है॥
फ्रेंडशिप डे क्यों मनाया जाता है ?
फ्रेंडशिप डे दोस्ती के रिश्ते को मजबूत बनाने और दोस्तों को सम्मान देने के उद्देश्य से मनाया जाता हैं।फ्रेंडशिप डे का उद्देश्य दो दोस्तों के बीच प्यार को बढ़ाना है, यह दिन दोस्ती के बंधन को मजबूत करता हैं।
हमें अपने जीवन दोस्तों की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करना चाहिए। फ्रेंडशिप डे दोस्ती के बंधन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाता है। इसलिए, दोस्ती के इस दिन को अपने दोस्त के साथ पूरे दिल से मनाएं।
0 Comments